डी ए वी सेमरा बिक्रमगंज के स्काउट और गाइड भाग लेंगे राष्ट्रीय जम्बूरी छत्तीसगढ़ में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 16, 2025
- 14 views
बिहार-- देश में पहली बार भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। यह जम्बूरी 9 से 13 जनवरी 2026 तक बालोद जिले के बुडली में होगी। रोहतास जिला अंतर्गत डी ए वी सेमरा बिक्रमगंज के प्राचार्या प्रमिला सिंह के निर्देशानुसार चयन किया जा रहा है। जिला संगठन आयुक्त, स्काउट अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि इस जंबूरी में एडवेंचर चैलेंज एक्टिविटी, इंटेलेक्चुअल एक्टिविटीज, सर्विस ओरिएंटेड एक्टिविटी, कम्युनिटी डेवलपमेंट, ग्लोबल विलेज डेवलपमेंट, कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम, यूथ पार्लियामेंट, ग्रुप डिस्कशन फूड प्लाजा, एसडीजी हब (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) विश्व स्काउटिंग और विश्व गाइडिंग होगी। स्पेशल एक्टिविटीज के तहत भारत स्काउट गाइड की स्थापना के 75 साल पूर्ण होने पर इनोवेशन एवं लीडरशिप् लेब थीम पर गतिविधियों का आयोजन होगा। स्टेट गेट, कैंप क्राफ्ट, कैंप फायर, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, लोक नृत्य, एथेनिक फैशन शो, बैंड डिस्प्ले, राज्य प्रदर्शनी, फूड प्लाजा, झांकी प्रदर्शन, ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज आदि का आयोजन किया जाएगा। स्काउट अर्पित सिंह,चंदन पटेल,कुमार श्रेयस, विपुल कुमार, दिव्य प्रकाश, निखिल कुमार के साथ विभिन्न स्काउट और गाइड का चयन किया जा रहा है।


रिपोर्टर