भिवंडी-निजामपुर मनपा चुनाव 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा बैठक
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 19, 2025
- 225 views
भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका की आगामी सार्वत्रिक चुनाव 2025-26 के मद्देनज़र शुक्रवार ,18 दिसंबर 2025 को महानगरपालिका आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी चुनाव निर्णय अधिकारी, सहायक चुनाव अधिकारी, पुलिस विभाग और मनपा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, चुनाव कार्यालयों के लिए आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति तथा चुनावी सामग्री की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। आयुक्त ने मतदाता केंद्र सूची और मतदान केंद्रवार मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही बुर्काधारी महिला मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए महिला कर्मचारियों की नियुक्ति करने के आदेश भी दिए गए।पुलिस विभाग की ओर से चुनाव के दौरान की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गई। पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने सभी पुलिस निरीक्षकों को निर्देश दिया कि शनिवार तक सभी राजनीतिक दलों के बैनर और होर्डिंग मनपा के प्रभाग अधिकारियों के माध्यम से हटवाए जाएं। इसके बाद भी यदि कहीं बैनर या होर्डिंग पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आचार संहिता अवधि में उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एस.एस.टी. (स्टैटिक सर्विलांस टीम) तत्काल शुरू करने और वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए।उपविभागीय अधिकारी अमित सानप ने कर्मचारियों के प्रशिक्षण और मतदान मशीनों की जांच को लेकर जानकारी दी। आयुक्त ने चुनाव निर्णय अधिकारियों के लिए वाहन उपलब्ध कराने और उनके ठहरने की व्यवस्था की भी समीक्षा की।
इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, अतिरिक्त आयुक्त नयना ससाणे, उपजिल्हाधिकारी (रोहयो) ठाणे,. शशिकांत गायकवाड, उपजिल्हाधिकारी (रोहयो) रत्नागिरी, श्रीम. हर्षलता गेडाम, उपविभागीय अधिकारी, भिवंडी अमित सानप, उपजिल्हाधिकारी (भूसंपादन), जिल्हाधिकारी, मुंबई शहर महेश हरिश्चंद्रे, पोलीस उपायुक्त शशिकांत बोराटे नायब तहसिलदार (महसूल), तहसिल कार्यालय, शहापूर दत्तात्रय बांबळे, तहसिलदार, विक्रमगड, जिल्हा पालघर मयुर चव्हाण, नायब तहसिलदार (महसुल), ,तहसिल कार्यालय, भिवंडी आदेश म्हात्रे नायब तहसिलदार, उपविभागीय अधिकारी, भिवंडी चंद्रकांत राजपूत उप-आयुक्त (निवडणुक) विक्रम दराडे, मा. उप- आयुक्त (कर) बाकृष्ण क्षिरसागर, सहित महानगरपालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


रिपोर्टर