बाइक दुर्घटना में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र के करौंदा वितरणी पथ पर गुरुवार को दोपहर एक सड़क हादसे में बेलांव गांव निवासी 35 वर्षीय चंदन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं| गम्हरिया गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई | हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण के मदद से सिएचसी रामपुर लाया गया जहां डॉक्टर नीरज कुमार के द्वारा उपचार किया गया डॉ नीरज कुमार ने बताया कि चंदन गुप्ता के चेहरे पर गंभीर चोट आई है उनके नाक और मुंह से लगातार खून बह रहा था साथ ही दाहिने पैर की हड्डी भी टूट गई है जिसको देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट