182 लिटर शराब बरामद शराब तस्कर गिरफ्तार कार जप्त चालक गिरफ्तार।
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 25, 2025
- 166 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट
कैमूर - गुरुवार की सुबह डिलखिली टोल प्लाजा से एक शराब लेकर जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।जिस शराब तस्कर की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र शुभम सिंह के रूप में हुई है। मध्य निषेध समेकित जांच चौकी के उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 11:15 बजे गुप्त सूचना के आधार पर समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 182 लिटर शराब बरामद किया गया वहीं एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया तथा साथ में कार को भी जप्त कर लिया गया शराब तस्कर यूपी से शराब को लेकर कुदरा में डिलीवरी देने जा रहा था। शराब तस्कर के खिलाफ मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही हैं।


रिपोर्टर