एसडीएम एवं डीएसपी ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया


रोहतास । जिला पदाधिकारी उदिता सिंह तथा पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार द्वारा लिये गये संयुक्त निर्णय के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ0 नेहा कुमारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 दिलीप कुमार पूर्व में वेंडिंग-जोन घोषित पुराने बस-पड़ाव में वेंडरों को शिफ्ट कराने के लिए कटिबद्ध दिखे। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण तथा सड़क-जाम से मुक्त कराना है। शहर के अति-व्यस्त क्षेत्र धर्मशाला-चौक से लेकर काली-स्थान तक पुरानी जीटी रोड के दोनों तरफ अव्यवस्थित रूप से लगे सभी वेंडरों का स्थान परिवर्तन कर पुराने बस-पड़ाव में भेजा जायेगा। यह कार्य 30 दिसम्बर से 14 जनवरी, 2026 तक पुलिस की देख-रेख में चलता रहेगा, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से इसका अनुपालन हो सके। आवश्यकतानुसार इस अवधि के बाद भी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति जारी रखी जा सकती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट