नए साल पर मां भालुनी भवानी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 02, 2026
- 34 views
रोहतास । नए साल के पावन अवसर पर मां भालुनी भवानी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त नए साल की शुरुआत मां भवानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ करने पहुंचे।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां भवानी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और “जय मां भवानी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
नए साल के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।
श्रद्धालुओं का कहना है कि नए साल पर मां भालुनी भवानी के दर्शन करने से मन को शांति और ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर मां भवानी के प्रति लोगों की गहरी आस्था और विश्वास साफ दिखाई दिया।


रिपोर्टर