भिवंडी में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, 23 लोगों पर मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 04, 2026
- 175 views
भिवंडी। भिवंडी मनपा आगामी चुनाव के मद्देनजर शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।जिसके तहत शनिवार शाम करीब 7:30 बजे भंडारी चौक (नारपोली) इलाके में प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प के बाद दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के भंडारी कंपाउंड इलाके में मनपा के प्रभाग क्रमांक 20 ड में कुल छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है।जहां पर भाजपा ,कांग्रेस,राकांपा(अजित)व राकांपा शरद के बीच चौत्कोणीय मुकाबला है।पुलिस के अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार शनिवार की शाम 7.30 बजे अचानक एक दूसरे के सामने आ गए।जिसके बाद दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े।इस मारपीट के दौरान हुई पत्थरबाजी में कुल चार लोगों को मामूली चोटे आई है।भाजपा उम्मीदवार यशवंत टावरे की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पाल, राज यादव, धर्मेंद्र पाल सहित 12 नामजद और 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पाल की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस ने यशवंत टावरे, रुपम टावरे, योगेश टावरे सहित 11 नामजद और 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि जांच में यह बात सामने आया है कि कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा निकाली गई प्रचार रैली बिना अनुमति के थी। इतना ही नहीं, कांग्रेस उम्मीदवार का कार्यालय भी बिना आधिकारिक अनुमति के संचालित किया जा रहा था।
चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर के मार्गदर्शन में उड़न दस्ते के कर्मचारी संदीप चव्हाण ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पाल के खिलाफ भोईवाड़ा पुलिस में एक और मामला दर्ज कराया है।जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पाल का आरोप है कि जानबूझ कर सत्ता की धौंस दिखाकर उनके ऊपर केस किए जा रहे है


रिपोर्टर