जिला उघोग केंद्र में बैंक मैनेजर के साथ बैठक


रोहतास । जिला उद्योग केंद रोहतास के सभागार में महाप्रबंधक की अध्यक्षता में सभी बैंक पदाधिकारीगण एवं डीआरपी के साथ बैठक आहूत की गयी,जिसमें पीएमइजीपी तथा पीएमएफएमइ योजना की समीक्षा की गयी। विदित हो की 2025-26 में पीएमइजीपी का लक्ष्य 69 है जिसके सापेक्ष विभिन्न बैंको द्वारा 78 आवेदको का ऋण स्वीकृत एवं 43 का भुगतान किया गया है। । इसी प्रकार पीएमएफएमइ योजना की भी समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पीएमएफएमइ योजना का लक्ष्य 339 है जिसके सापेक्ष विभिन्न बैंकों द्वारा मात्र 136 ऋण स्वीकृत एवं 86 का भुगतान किया गया है। इस संबध में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक,पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सभी बैंको को निर्देश दिया गया कि वे 20 जनवरी 2026 तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे । अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि बैठक में अनुपस्थित बैंक पदाधिकारियों को पत्र देते हुए इनके वरिष्ठ पदाधिकारी को भी पत्र की प्रतिलिपि दी जाय।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट