युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो रहा कौशल विकास कार्यक्रम

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)-- गुरुवार को केंद्र समन्वयक नागेंद्र तिवारी ने बताया कि मैट्रिक इंटर की पढ़ाई करने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के जिन बेटियों के जिम्मे केवल चौका बर्तन करने का काम होता था, आज उन्हीं बेटियों की उंगलियां की बोर्ड एंव माउस पर बिखर रही है। बेटियों की यह सपना सरकार के साथ निश्चय योजना के अंतर्गत आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे कुशल युवा कार्यक्रम से सकार होता दिख रहा है ग्रामीण क्षेत्र की युवाओं के लिए यह योजना बरदान साबित हो रहा है ग्रामीण क्षेत्र की युवा कंप्यूटर शिक्षा के प्राप्ती करने को लेकर ललाइत रहते थे जिन्हे निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण मिलने से सहूलियत हो रही है ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुशल युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण को लेकर लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ज्यादा ही तत्पर दिख रही है रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र सरकार द्वारा संचालित केवाईसी सेंटर पर छात्रों के अपेक्षा छात्राओं का रुझान अधिक देखी जा सकती है इस योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर युवक एक ओर नौकरी से जुड़ रहे हैं तो दूसरी ओर खुद का रोजगार कर स्वावलंबी बन रहे हैं केंद्र समन्वयक नागेंद्र तिवारी ने बताएं कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई युवा अपना खुद का दुकान खोलकर अच्छा पैसा कमा रहे हैं तो कई यहां से शिक्षा प्राप्त कर गवर्नमेंट जॉब भी कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट