150 गर्भवती महिलाओं का हुआ जांच
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 09, 2026
- 46 views
रामपुर संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)- प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को आयोजित शिविर के माध्यम से 150 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार के द्वारा जांच किया गया डॉ नीरज ने बताया कि सभी उपस्थित महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जांच में यूरीन, हेमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, वजन, ब्लड शुगर सहित आवश्यकता अनुसार अन्य परीक्षण किये गये. जांच के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोच की गोली दी गयी. इसके अतिरिक्त आवश्यक दवा भी वितरित की गयी. डॉ. निरज ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि खान-पान का विशेष ध्यान रखें, स्वच्छता बनाए रखें, भोजन करने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह धोयें और ओआरएस घोल का नियमित उपयोग करें. अस्पताल के CHO अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक माह इस तरह के शिविर के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क एएनसी जांच कर आवश्यक दवा वितरित की जाती है. सभी महिलाओं को क्षेत्र की सहिया के माध्यम से अस्पताल लाया जाता है. इसके साथ ही उन्हें सलाह दी जाती है कि आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें. इस दौरान अस्पताल के सभी स्टाफ मौजूद रहे।


रिपोर्टर