ट्रेन से गिरकर महिला घायल स्थिति गंभीर इलाज प्रारंभ

कुदरा(कैमूर)--  कुदरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर महिला हुई घायल की स्थिति गंभीर। संबंध में जानकारी देते हुए घायल महिला के बड़े भाई मनोज पाण्डेय  पिता स्वर्गीय राम सिगासन पांडेय नगर पंचायत कुदरा निवासी के द्वारा बताया गया, कि छोटी बहन प्रतिभा देवी उम्र लगभग 28 वर्ष पारिवारिक सदस्यों के साथ कुदरा स्टेशन से गाड़ी क्रमांक- 13244 भभुआं पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से सासाराम के लिए जा रही थी। कुदरा स्टेशन से ट्रेन जैसे ही चला प्रतिभा देवी गिर पड़ी, पारिवारिक सदस्यों द्वारा तत्काल दूरभाष माध्यम से सूचना दिया गया। सूचना के मिलते हैं मौके पर पहुंचा आसपास उपस्थित लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा घायल महिला की तत्काल इलाज करते हुए स्थिति को गंभीर देख, सदर अस्पताल भभुआं के लिए स्थानांतरित किया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। न्यूजप्रेषण समय तक वाराणसी ट्रामा सेंटर में महिला इलाजरत है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट