16 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 25, 2026
- 39 views
रोहतास। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर मल्टीपर्पस हॉल,सासाराम में कार्यक्रम का आयोजनन किया गया,जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों में मताधिकार के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम में आये अधिकारियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र का विशेष महत्व है। 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था और वर्ष-2011 में प्रथम बार इस तिथि को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया था। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता-सूची में जोड़ा जायेगा, जिससे कि मतदान के समय सभी मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर सकें। कार्यक्रम में आये सभी लोगों को शपथ दिलायी गयी कि “हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म,वर्ग,जाति, समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे"। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों,बीएलओ एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


रिपोर्टर