उत्कृष्ट कार्य करनें वाले बी: एल :ओ : को प्रशस्ति पत्र देनें पर लोगों नें भेजा शुभकामना संदेश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 25, 2026
- 42 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 , उत्कृष्ट कार्य करनें वाले बी: एल: ओ: को सासाराम के मल्टीपर्पज हॉल में निर्वाचन पदाधिकारी के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति- पत्र से सम्मानित किया गया।
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 332 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पश्चिम भाग के बी :एल:ओ: शशि कुमार शिक्षा सेवक नें बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरिक्षण 2025 , एसभीपी गति विधियों चुनाव प्रबंधन, "रोहतास का प्रण", "दस का दम" और "घर - घर दस्तक अभियान" में महत्व पूर्ण भूमिका के क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी: एल: ओ: डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 332 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पश्चिम भाग बी: एल :ओ : शशि कुमार शिक्षा सेवक, मतदान केंद्र संख्या 189 मध्य विद्यालय लक्षुमन विगहा बी :एल :ओ: सुनील कुमार शिक्षक, 64 मध्य विद्यालय बराढी पश्चिम भाग बी :एल :ओ: नूरुल होदा अंसारी शिक्षा सेवक को "दस का दम" और "घर - घर दस्तक अभियान " में महत्वपूर्ण भूमिका के क्रम में उत्कृष्ट कार्य करनें पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोहतास (सासाराम) के द्वारा प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। जिस पर मेहतर सेवा संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मोहन राम, प्रदेश कोषाध्यक्ष वीर बसंत लाल, समाज सेवी कौशल रजक, संजीत कुमार, विजय कुमार, धनंजय कुमार, नीलू, धीरज कुमार, रंजीत कुमार, लाल बाबू, अधिवक्ता रवि कुमार, राकेश कुमार शिक्षक, मिशाल एवम घनश्याम आदि लोगों नें शुभकामना भेजा।


रिपोर्टर