नगर चैंपियनशिप की पहली फाइनल की टीम बनी वार्ड 14
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 30, 2026
- 58 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ओन सोन रोहतास ।डालमियानगर खेल मैदान में हिमांशु फाउंडेशन व बाबा वीर कुंवर टूर्नामेंट कमिटी के चल रहे 14वी नगर चैंपियनशिप में गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला वार्ड 14 बनाम वार्ड 11 के बीच खेला गया।
मैच अंपायर छोटू और रितेश ने दोनो कप्तानो के बीच टॉस करवाया, जिसे वार्ड 14 ने जीतकर पहले बल्लेबाजी किया और 158 रनो पर ऑल आउट हो गयीl जिससे वार्ड 11को 159 रनो का लक्ष्य मिला, बल्लेबाजी को उतरी वार्ड 11की टीम भी अपनी पूरी ताकत लगाते हुए खेली, लेकिन निर्धारित 15 ओवर में 7विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और वार्ड 14 की टीम 27 रनो से मैच को जीतकर पहली फाइनल की टीम बनी।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वार्ड 14 के ऋषि को दिया गया जिसने 8बॉल पर 25 रनो की पारी खेलते हुए 2 विकेट भी लिए।
मैच के पूर्व आज के मुख्य अतिथि नारायण मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. पुनीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ए वी क्रिकेट अकादमी सासाराम के डायरेक्टर वैभव कुमार, डेहरी प्रखंड प्रमुख मनीष सिंह आदि अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया एवं जीत की शुभकामनायें दीं।
अपने सम्बोधन में डा.पुनीत सिंह ने कहा की सेमीफाइनल के मैच का आनन्द काफी रोमांचक रहा, बच्चों के बीच इस तरह के आयोजन से खेल की परिवर्ती उत्पन्न होती है, और स्वास्थ्य भी अच्छी होती है। वही वैभव कुमार ने कहा की मै खुद एक अकादमी चलाता हुँ और चाहूंगा की यहाँ के बच्चों की और कमिटी की हरसम्भव मदद करुं, मेरे अकादमी में जो निर्देश और सीख आकाशदीप सर से मिलता है वो यहां के बच्चों को भी मिले, मै कोशिश करूँगा की यहां के मैदान पर भी अपने अकादमी के मैच का आयोजन करु।
इस दौरान कमिटी के अध्यक्ष डा.ओ.पी.आनन्द,प्रो रणधीर सिन्हा, धनजी यादव, मनीष राज, सोनू पाण्डेय
,स्कोरर आदित्य, रंजन, सहित कई उपस्थित थे।


रिपोर्टर