UGC के खिलाफ सवर्ण समाज का हल्लाबोल, परशुराम सेना और करणी सेना ने निकाला आक्रोश मार्च

संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की हालिया नीतियों के विरोध में कैमूर जिले में स्वर्ण समाज का गुस्सा फूट पड़ा। परशुराम सेना, करणी सेना और समस्त स्वर्ण समाज के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार आक्रोश मार्च निकाला और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, पर आंदोलन जारी

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान परशुराम सेना और करणी सेना ने मीडिया को संबोधित करते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के रुख पर संतोष जताया। उन्होंने UGC के विवादास्पद फैसलों पर कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक का स्वागत करते हुए न्यायपालिका को धन्यवाद दिया है।

"जब तक UGC पूर्णतः नहीं हटता, संघर्ष रहेगा जारी"

संगठन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कोर्ट की रोक एक सकारात्मक कदम है, लेकिन यह अंतिम जीत नहीं है। उन्होंने कहा "जब तक UGC को पूर्ण रूप से हटाया नहीं जाता या स्वर्ण समाज के हितों के खिलाफ नीतियों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक हमारा यह आक्रोश मार्च और आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। हम अपने अधिकारों के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं।" 

भारी संख्या में उमड़ा जनसैलाब

आक्रोश मार्च में परशुराम सेना और करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। स्थानीय लोगों और स्वर्ण समाज के युवाओं ने भी इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे समाज की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे और आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और भी धार दी जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट