गोरापट्टी क्षेत्र में जिलाधिकारी ने बनवासी समूहों को बांटे कंबल

एसआईआर पुनरीक्षण कार्य में लगे सुपरवाइजर व बीएलओ से भी किया संवाद

रामपुर (जौनपुर)। जौनपुर जिले के दक्षिणांचल में स्थित दुरगामी क्षेत्र गोरापट्टी में शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बनवासी समूहों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोरापट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जरूरतमंद बनवासी परिवारों को कंबल वितरित किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से दुरगामी क्षेत्र में स्वयं पहुंचकर कंबल वितरण करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के इस मानवीय और सराहनीय प्रयास की क्षेत्रवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। कंबल वितरण के साथ-साथ लाभार्थियों को फल एवं लंच पैकेट भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद व असहाय व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, जिसे जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से सुनिश्चित कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने एसआईआर पुनरीक्षण कार्य में लगे सुपरवाइजर एवं बीएलओ से संवाद कर कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार, रामपुर खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, बरसठी खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, नितिश पाठक सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट