डेहरी विधायक श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने जन सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 01, 2026
- 2 views
जनता अब सीधे अपनी समस्याएं रख सकेगी
संवाददाता अयान खान
अकोढ़ी गोला । डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कैनाल रोड स्थित इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब, डेहरी में विधायक जन सुविधा केंद्र का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर विधायक सोनू सिंह ने कहा कि यह जन सुविधा केंद्र डेहरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “अब क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या – चाहे वह प्रशासनिक हो, सरकारी योजनाओं से संबंधित हो, या कोई अन्य व्यक्तिगत परेशानी – के समाधान के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे सीधे विधायक जन सुविधा केंद्र पर आकर अपनी बात रख सकेंगे और त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे।”विधायक ने इस अवसर पर एक सार्वजनिक संपर्क नंबर भी जारी किया, जिसके माध्यम से जनता डायरेक्ट रूप से जन सुविधा केंद्र से जुड़ सकेगी और अपनी शिकायतें/समस्याएं दर्ज करा सकेगी। यह व्यवस्था क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगी और समस्याओं के निवारण की प्रक्रिया को और अधिक सरल, तेज एवं पारदर्शी बनाएगी।यह पहल डेहरी विधानसभा क्षेत्र में जन-प्रतिनिधि एवं जनता के बीच सीधा संवाद एवं त्वरित समस्या समाधान की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।


रिपोर्टर