ट्राली बैग में मिले शव की पहचान पति पर हत्या का आरोप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 02, 2026
- 37 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन सब्जी मंडी में लाल रंग ट्रॉली बैग में शव मिलनेसे मचा, हड़कंप
के पास के घटना के करीब 5 घंटे बाद पुलिस ने शव की पहचान कर ली है और परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुके हैं। मृतका मैरून खातून 25 वर्ष चंदौली के सकलडीहा स्टेशन के समीप बटघी गांव की निवासी बताई जाती है, जिसकी शादी वर्ष 2022 में डेहरी के जक्की बीघा निवासी मोहम्मद क्यामुद्दीन से हुई थी।
पति पर हत्या का आरोप
परिजनों ने पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार पति क्यामुद्दीन का उसकी मामी की बहन के साथ अवैध संबंध है, जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि बीती रात क्यामुद्दीन ने फोन पर सूचना दी थी कि मैरून खातून घर से भाग गई है, जिसके बाद हम लोग मायके में उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज सूचना मिली कि उसका शव सूटकेस से बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व क्यामुद्दीन की मां का भी उसके देवर ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।


रिपोर्टर