12 ग्राम गांजा के साथ महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 05, 2026
- 97 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- थाना क्षेत्र के चेहरिया बाजार से पारचुन की दुकान से दुकानदारी की आड़ में गांजा बेचते हुए एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक दिन की भांति महिला दुकान खोलकर गांजा बेचने का काम दुकानदार की आड़ में करती थी जिसकी सूचना पुलिस को लगी। सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने गांजा के साथ शिल्पा देवी पति रिंकू राम उम्र 29 वर्ष ग्राम चेहरिया थाना दुर्गावती जिला कैमूर को गिरफ्तार किया। शिल्पा देवी के पास से 12 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजा के साथ गिरफ्तार कर महिला को पुलिस ने जेल भेज दिया।


रिपोर्टर