ऑपरेशन नारकोस के तहत गया जंक्शन पर 08 किलो गांजा बरामद, चार लाख रुपये की खेप जब्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 05, 2026
- 28 views
संवाददाता पवन कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- पूर्व मध्य रेल, मंडल-डीडीयू अंतर्गत रेल सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट गया द्वारा ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 05 फरवरी 2026 को गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 पर 08 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05.02.26 को उ.नि. जावेद इकबाल के नेतृत्व में उ.नि. धीरेंद्र कुमार, सउनि खुर्शीद खान, प्रआ राजकुमार, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद, आ. विकास कुमार, आ. राकेश कुमार, आ. आलोक कुमार सक्सेना, सउनि अनिल कुमार चौधरी, आरक्षी विपिन कुमार, अ.आ.शा गया, आ. राजू कुमार, सीपीडीएस गया एवं जीआरपी गया की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी की जा रही थी।इसी क्रम में सुबह लगभग 08:30 बजे हावड़ा छोर किलोमीटर संख्या 469/20 के पास एक लावारिस बैग पड़ा हुआ पाया गया। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी उस बैग पर अपना दावा नहीं किया। बैग से गांजा की तेज गंध आने पर टीम ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी।वरीय अधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गया टाउन की उपस्थिति में विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए बैग की जांच की गई, जिसमें कुल 08 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। तत्पश्चात उक्त गांजा को विधिवत जप्त कर उ.नि. जावेद इकबाल द्वारा लिखित शिकायत के साथ जीआरपी गया को सुपुर्द किया गया।इस संबंध में जीआरपी गया द्वारा कांड संख्या 32/2026, दिनांक 05.02.26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20(b)(ii)(B) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) बताई गई है।
रेल प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है, जिससे रेलवे परिसर को सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिल रही है।


रिपोर्टर