फाइनेंस कर्मियों की गुंडागर्दी किश्त जमा होने के बावजूद युवक को सरेराह पीटा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 06, 2026
- 281 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर - बिहार के कैमूर जिले में अपराधियों और दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस थाने के सामने भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला भभुआ का है, जहां फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है।
पीड़ित शुभम कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने भगवानपुर की हनुमत एजेंसी से बाइक खरीदी थी और उनकी सभी 24 किश्तें समय पर जमा हैं। रसीद जेब में होने के बावजूद, आरोपी मनोज तिवारी और अशोक पांडेय ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और 'किश्त फेल' होने का बहाना बनाकर जबरन पैसों की मांग करने लगे।
विरोध करने पर कर्मियों ने शुभम के साथी राकेश गुप्ता के साथ मारपीट की। पीड़ित ने भभुआ थाने में कांड संख्या 105/26 दर्ज कराई है। इस मामले पर एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने साफ कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


रिपोर्टर