अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त

संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गया-- मानपुर वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। दिनांक 05 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे हैं।सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 05.02.2026 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट