बाराचट्टी में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 07, 2026
- 25 views
संवाददाता ब्रजेश सिंह की रिपोर्ट
बाराचट्टी(गया)-- पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 50,430 किलोग्राम अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जब्त किया है तथा चालक को गिरफ्तार किया है।पुलिस को 5 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से अवैध रूप से कोयला लादकर ट्रक के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर मदिया ओवरब्रिज के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। चालक से कोयला संबंधी वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक सहित कोयला जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार चालक की पहचान सोनू कुमार, पिता दिलीप प्रसाद यादव, निवासी मुसयानी, थाना डुमरिया घाट, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। इस मामले में बाराचट्टी थाना कांड संख्या 52/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर