रामपुर (कैमूर):- स्थानीय क्षेत्र के +2 श्री बजरंग बली उच्च विद्यालय, खजुरा के प्रांगण में रविवार, 8 फरवरी 2026 को एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्री सर्वेश्वरी समूह (शाखा-प्रयागराज) एवं श्री सर्वेश्वरी समूह (शाखा-खजुरा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समूह के पदाधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानवता की सेवा के संकल्प के साथ इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आने वाले सभी मरीजों की अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच की जाएगी और उन्हें मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, मलेरिया, ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर की जांच की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भन्वि कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अखिलेश, अरुण सिंह, राजेन्द्र सिंह, अमरेश सिंह, प्रभु शर्मा, कौशल सिंह, डॉ. रविशंकर तिवारी, विवेक सिंह, अजीत कुमार सिंह, रोहित सिंह, सूरज पासवान, अभिनय सिंह, प्रेम पासवान और विजय पासवान सहित समूह के कई सेवादार उपस्थित रहे।
शाखा-अधौरा (कैमूर) के मंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविर सुबह से ही शुरू हो जाएगा, जिसमें गरीब और जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी।
रिपोर्टर