चोरी के 02 मोबाइल के साथ एक शातिर चोर चढ़ा आरपीएफ के हत्थे


संवाददाता पारस दुबे


डेहरी। उप निरीक्षक अमरजीत दास साथ प्रधान आरक्षी संतोष कुमार एवं आरक्षी सतीश कुमार सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन पर रात्रि गस्त एवं आपराधिक गतिविधि निगरानी कर रहे थे उसी दौरान एक व्यक्ति को प्लेटफार्म संख्या चार पांच के पूर्वी छोड़ के पास एक व्यक्ति सुनील कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता रामदास राम, ग्राम बारुण, थाना बारुण जिला औरंगाबाद (बिहार) की चोरी के 02 मोबाइल के साथ पकड़ा गया । पूछने पर उसने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल को ट्रेन में यात्रियों का चोरी किया हूं। बाद उसे अपराध से अवगत कराते हुए मौके की सभी आवश्यक कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार कर दोनों मोबाइल के साथ उक्त गिरफ्तार व्यक्ति सुनील कुमार को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट