धरती माता बचाओ अभियान अंतर्गत किसानों को संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने दी गई सलाह
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 12, 2026
- 120 views
राजगढ़ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में किसान कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत जिले के समस्त विकासखण्ड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में चलाये जा रहें कृषि रथ का ग्राम बडबेली विकासखण्ड नरसिंहगढ़ में आगमन हुआ। उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन, सहायक कृषि यंत्री श्री शिवम रघुवंशी, वैज्ञानिक डॉ. ए.के. मिश्रा द्वारा किसानों को मुख्य रूप से जैविक एवं प्राकृतिक खेती क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय फसल विविधीकरण को बढावा, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, नरवाई प्रबंधन हेतु उन्नत कृषि यंत्रों सुपर सीडर / हैप्पी सीडर, स्ट्रा रीपर, रीपर कम्बाईन्डर, हार्वेस्टर स्ट्रा मैनेजमेंट (एस.एम.एस) स्व चलित स्ट्रा रीपर के माध्यम से नरवाई प्रबंधक करने एवं नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही किसानों कों नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई गई।
साथ ही धरती माता बचाओ अभियान अंतर्गत किसानों को संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई। कृषि विभाग के अमले द्वारा कृषि रथ के माध्यम से विभिन्न योजनाओं कि जानकारी दी जा रही। जिसमें जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रो का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधिकरण को बढ़ावा देना, सुक्ष्म सिचाई को बढ़ावा देना, पराली प्रबंधन, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं विभागीय कृषि योजनाओ का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा हैं।


रिपोर्टर