मोरहर नदी हादसे में मृत छात्रा के परिजनों को मिला आपदा सहायता का चेक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 13, 2026
- 2 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
परैया(गया)-- थाना क्षेत्र के युगलपुर गांव निवासी सत्येंद्र पासवान की 16 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी की पिछले वर्ष मोरहर नदी में बने बालू के गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद गुरुवार को प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को आपदा राहत सहायता प्रदान की गई। आयोजित कार्यक्रम में भूमि उपसमाहर्ता अमित विक्रम बेनानी, अंचलाधिकारी केशव किशोर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी आई.एस. ट्विंकल ने मृतका के पिता को चार लाख रुपये का चेक सौंपा। अधिकारियों ने कहा कि सरकार प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग देती है। साथ ही हरसंभव प्रशासनिक मदद का भरोसा भी दिलाया।


रिपोर्टर