नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, पुलिस ने 48 घंटे में दोनों गिरफ्तार कर सामान बरामद किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 16, 2026
- 5 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डेहरी एसडीपीओ श्री अतुलेस झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-बांक निवासी नवविवाहिता लवली कुमारी (पति-राजेंद्र चौधरी, ससुराल-दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद) दिनांक 13 फरवरी 2026 को अपने ससुराल से प्रेमी मोहम्मद अली (पिता-लतीफुर रहमान, निवासी-पिरही बारा, थाना-दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद) के साथ गहने-जेवर एवं घरेलू सामान लेकर फरार हो गई थी।वादी मनोज कुमार चौधरी (पिता-अमीरचंद चौधरी, निवासी-बांक, थाना-अकोढ़ीगोला, जिला-रोहतास) के आवेदन पर अकोढ़ीगोला थाना काण्ड संख्या-61/2026, दिनांक-13/02/2026 के अंतर्गत BNS धारा 303(2)/316(2)/318(4)/137(2)/140(3) के तहत 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देश पर एसडीपीओ डेहरी-1 की निगरानी में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। हिलसा थाना (नालंदा) से प्राप्त सूचना पर मोहम्मद अली एवं लवली कुमारी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने हनुमान नगर, पटना में सामान रखने की जानकारी दी।छापेमारी से बरामद एवं जप्त सामान:सोने/चाँदी जैसा: पायल (01 जोड़ी), मंगटीका, नथिया, कंगन, झुमका, हार (Necklace) 02 पीस साड़ी (आसमानी ट्रॉली बैग से) 02 लेडीस सूट, 05 पीस साड़ी, लेडीस पर्स, श्रृंगार सामग्री (रेडियल ट्रॉली बैग से) 01 प्रेशर कुकर, 01 मिक्सर ग्राइंडर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।कार्रवाई में शामिल प्रमुख पुलिसकर्मी: पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राकेश गोसाई
पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह
पुलिस अवर निरीक्षक राज कुमार
पुलिस अवर निरीक्षक वाहिद अली
जनता से अपील: अपराध की सूचना तुरंत 112 या निकटतम थाने पर दें।


रिपोर्टर