दिवंगत सरपंच को प्रखंड मुख्यालय के प्रगाड में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट 



दुर्गावती (कैमूर) - दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय में दोपहर में दिवंगत सरपंच अशोक कुमार सिंह कर्णपुरा पंचायत को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।आपको बता दे कि अशोक कुमार सिंह हृदय रोग से पीड़ित थे जिनका इलाज वाराणसी के बाद लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था।


प्रखंड के तमाम प्रतिनिधि तथा पदाधिकारी गण शोक सभा में मौजूद थे। 2 मिनट का मौन खड़ा होकर लोगों ने मौन रखा तथा उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। लोगों ने बताया अशोक कुमार सिंग एक निर्भीक और न्याय प्रिय सरपंच के रूप में करीब 4:30 साल के वर्षों से काम कर रहे थे उनके सेवा को पंचायत वासी और पदाधिकारी कभी नहीं भूलेंगे। अशोक कुमार सिंह करणपुरा पंचायत के कलवरिया गांव के निवासी बताए जाते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट