पेंशन योजना को लेकर पंच सरपंच ने विधायक को सौंपा मांग पत्र
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 16, 2026
- 109 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)- दुर्गावती प्रखंड के पंच और सरपंच ने रामगढ़ विधानसभा के विधायक सतीश यादव को पेंशन योजना को लागू करने के लिए विधानसभा में आवाज उठाने हेतु अपनी मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधियों ने कहा कि हम लोगों को कोई यात्रा भत्ता नहीं मिलता ना कोई सुरक्षा की व्यवस्था दी गई है। ऐसे में बहुत मुश्किल से समाज सेवा करते हैं हम लोग और एक रिस्क लेकर जनता के बीच न्याय को जनता के सामने रखते हैं। आप रामगढ़ विधानसभा के विधायक हैं आप इस मांग पत्र को विधानसभा के माध्यम से हम लोगों की आवाज को उठाएं ताकि पंच और सरपंचों का हक और सुरक्षा उन्हें मिल सके।


रिपोर्टर