हिंदुत्ववादी नेता पर जानलेवा हमला के आरोपियों की पक्ष में धर्म विशेष के लोग पहुंचे सामुहिक गिरफ्तारी देने, कहा- निर्दोषों को फंसाया जा रहा

थाना परिसर में चला 2 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा

महिला सहित बच्चों के साथ बैठे धरने पर- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर लौटें वापस 

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- मोहनियां थाना परिसर में सोमवार को लगभग 2 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, हिंदुत्ववादी नेता पर जानलेवा हमला के आरोपियों की पक्ष में धर्म विशेष के लोग पहुंचे सामुहिक गिरफ्तारी देने, कहा- निर्दोषों को फंसाया जा रहा। आपको बताते चलें कि विगत 13 फरवरी को विगत बिहार विधानसभा चुनाव, चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी सह हिंदूत्ववादी नेता उत्तम पटेल पर मोहनियां थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में एक गृह-प्रवेश कार्यक्रम से लौटने के दौरान बेलौड़ी गांव निवासी गौ- तस्करों सहित धर्म विशेष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें गाड़ी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था ड्राइवर की हौसला से वो बाल बाल बचे। उत्तम पटेल द्वारा 18 नामजद सहित 100 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया। जिसके विरुद्ध बेलौड़ी गांव के धर्म विशेष के लोगों जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे, मोहनियां थाना परिसर पहुंच गए। बेलौड़ी पंचायत के धर्म विशेष के मुखिया सहित धर्म विशेष के जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की, और सामूहिक गिरफ्तारी देने की पेशकश कर दी। लोगों का आरोप है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है और घटना की आड़ में बेकसूर लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस उसकी निष्पक्ष जांच करे, लेकिन बदले की भावना से निर्दोषों को परेशान न किया जाए। एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने भरोसा दिलाया कि पुलिस किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं करेगी और मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी।प्रशासन के इस आश्वासन के बाद लोग शांत हो वापस लौट गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट