गया के डॉ.जे.पी.सिंह को राष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धि, मिली दोहरी फेलोशिप

संवाददाता सनोज कुमार की रिपोर्ट 

गया-- शहर के प्रसिद्ध लेजर, लैप्रोस्कोपिक एवं एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ. जे.पी. सिंह को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन आईएजीईएस–एल्सा 2026 में “फागी-ईआरसीपी” और “फागी-कोलोनोस्कोपी” की दोहरी फेलोशिप प्रदान की गई। यह सम्मान कठोर प्रशिक्षण, तकनीकी मूल्यांकन और उच्चस्तरीय परीक्षा के बाद चयनित सर्जनों को दिया जाता है।सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ विशेषज्ञों की उपस्थिति में उन्हें यह गौरवपूर्ण सम्मान मिला। वर्तमान में वे प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में उन्नत एंडोस्कोपिक सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में ईआरसीपी जैसी जटिल प्रक्रिया करने वाले डॉक्टर कम हैं, जिससे यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण बन जाती है।डॉ. सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक से बिना बड़े ऑपरेशन के इलाज संभव है, जिससे मरीजों को कम दर्द और शीघ्र लाभ मिलता है। इस उपलब्धि पर गया सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट