एस बी एस स्कूल तलेन को मिला सीबीएसई संबद्धता का दर्जा, क्षेत्र में शिक्षा के नए युग की शुरुआत

तलेन । शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, तलेन में स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस बी एस स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से आधिकारिक संबद्धता (Affiliation) प्राप्त हो गई है। बोर्ड द्वारा स्कूल को संबद्धता संख्या 1031489 आवंटित की गई है, जिससे अब यह स्कूल राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह मान्यता प्राप्त हो गया है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, सीबीएसई की टीम ने  स्कूल के बुनियादी ढांचे, प्रयोगशालाओं, खेल के मैदान और शैक्षणिक गुणवत्ता का गहन निरीक्षण और सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद बोर्ड ने यह संबद्धता प्रदान की है। संबद्धता मिलने के साथ ही अब छात्र आधुनिक पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे JEE, NEET) के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

 स्कूल के चेयरमैन  भारत सिंह यादव, डारेक्टर नंदकिशोर यादव और प्रधानाचार्य एच.एस परमार को समस्त स्टाफ और अभिभावकों ने बधाई देकर उनका स्वागत किया। इस  भव्य जश्न में सभी स्टाफ और छात्रों ने डांस करके अपनी खुशी का इजहार किया। स्कूल प्रबंधन ने इसे टीम वर्क का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करना है।

यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। सीबीएसई संबद्धता से न केवल स्कूल की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि अब हम अपने छात्रों को और अधिक संसाधन और अवसर प्रदान कर पाएंगे। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के अभिभावकों और शिक्षाविदों ने खुशी जताई है। स्कूल में कक्षा नर्सरी से  नवी तक की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट