कुदरा में खाकी सुस्त, अपराधी मस्त: सदर चौक के पास बंद घर से लगभग 15 लाख की बड़ी चोरी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 22, 2026
- 36 views
पिछले 5 दिनों में दर्जनों घरों के ताले टूटे, पुलिस बेखबर
जिला संवाददाता संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:- कुदरा थाना क्षेत्र के सदर चौक पर पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है। बेखौफ चोरों ने सनोवर अंसारी के बंद घर को निशाना बनाते हुए लगभग 10-15 लाख रुपये के जेवरात और 2.5 लाख नगद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार दिल्ली गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इत्मीनान से इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस सुस्त, चोरो चुस्त
हैरानी की बात यह है कि बीते दो दिनों के भीतर इलाके में 8 से 10 घरों के ताले तोड़े गए हैं, लेकिन प्रशासन अब तक सो रहा है। स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम रेकी कर रहे हैं और पुलिस केवल कागजी खानापूर्ति में व्यस्त है।
लगातार हो रही इन वारदातों ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, जिससे आम नागरिक अब अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


रिपोर्टर