जनसेवा के संकल्प के साथ मैदान में अनिल शुक्ला

मड़ियाहूं के विकास का रखा विजन जनसंपर्क के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और किसानों के मुद्दों को बताया प्राथमिकता

मड़ियाहूं (जौनपुर)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता लगातार बढ़ रही है। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे भावी विधायक के रूप में चर्चित अनिल शुक्ला ने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को विस्तार से साझा किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जनसेवा, विकास और जनता से सीधा संवाद को अपनी राजनीति का मूल आधार बताया।

अनिल शुक्ला ने कहा कि मड़ियाहूं क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और व्यवस्थित विकास की अपेक्षा कर रही है। उन्होंने क्षेत्र में जाम और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को प्रमुख समस्या बताते हुए इसके स्थायी समाधान के लिए ठोस और योजनाबद्ध प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थानों और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। साथ ही कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने, कृषि संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने तथा महिलाओं को लघु एवं कुटीर उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

अनिल शुक्ला ने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद मिला तो मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र को विकास, सुशासन और जनसुविधाओं के मामले में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि और जनता के बीच निरंतर संवाद बना रहे। इसी उद्देश्य से वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान के लिए प्रयासरत हैं।

क्षेत्र में चल रहा उनका जनसंपर्क अभियान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां विकास, जनभागीदारी और सकारात्मक सोच को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने की बात कही जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट