पुराना महल क्षेत्र में कोतवाली पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई ,12 आरोपी गिरफ्तार

05 बाइक, 12 मोबाइल व नगदी सहित ₹4,74,400/- का मशरूका जप्त


राजगढ़ । आज दिनांक 25.02.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 119/26 में धारा 13 जुआ एक्ट एवं 49 बीएनएस के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई।

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) श्री अरविंद सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर पुराना महल स्थित पानी की टंकी के पास दबिश दी गई। मौके से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि जुआ गतिविधि का संचालन राहुल पिता गोपाल सिंह चौहान निवासी राजगढ़ द्वारा किया जा रहा था, जिसे प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. दरयाबसिंह पिता मोरसिंह तंवर, उम्र 31 वर्ष, निवासी झंझाडपुर

2. शकील पिता अजीज खां, उम्र 37 वर्ष, निवासी पुरोहित मोहल्ला राजगढ़

3. अभयसिंह पिता मदनलाल तंवर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फूटा तलाब थाना कालीपीठ

4. अमरलाल पिता मांगीलाल तंवर, उम्र 21 वर्ष, निवासी झंझाडपुर

5. पर्वतसिंह पिता बीरम सिंह सोंधिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी लालपुरिया

6. पप्पू पिता गोवर्धन तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी कंवरपुरा

7. दरियाबसिंह पिता बनेसिंह तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी नलखेड़ा

8. धीरप पिता मुंशीलाल वाल्मीकि, उम्र 39 वर्ष, निवासी कालाखेत राजगढ़

9. फुजेल पिता शाहनबाज खां, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरा मोहल्ला राजगढ़

10. जुबेर उर्फ बिट्टू पिता शहजाद खां, उम्र 30 वर्ष, निवासी पीटी कंपनी राजगढ़

11. फरीद पिता राजू उद्दीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी भंडारा गली राजगढ़

12. विशाल पिता कैलाश प्रजापति, उम्र 23 वर्ष, निवासी खुजनेर रोड राजगढ़

जप्त मशरूका

05 मोटरसाइकिल – ₹3,05,000/-

12 मोबाइल फोन – ₹1,44,300/-

नगदी – ₹24,700/-

 कुल जप्त मशरूका – ₹4,74,400/-

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

निरीक्षक मंजू माखेनिया, उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह, प्रधान आरक्षक 451 खेमेंद्र सिंह खींची, प्रधान आरक्षक 42 कुलदीप, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश, प्रधान आरक्षक 625 राजेंद्र मीना, प्रधान आरक्षक 253 दिलीप मीना, आरक्षक 743 अंतिम सोलंकी, आरक्षक 915 विवेक पाटिल, आरक्षक 520 ललित तोमर एवं आरक्षक 842 पवन मीना की सराहनीय भूमिका रही। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट