तलेन नगर परिषद को मिला मोबाइल प्यूरीफायर एण्ड कुलिंग वाटर टेंकर
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 25, 2026
- 355 views
तलेन । क्षेत्रीय सांसद महोदय लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ माननीय रोडमल जी नगरके द्वारा नगर परिषद तलेन को मोबाइल प्यूरीफायर एण्ड कुलिंग वाटर टेंकर प्रदाय किया गया है। जोकि सौर ऊर्जा संयंत्र द्वारा संचालित है। जिसमें शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। जिसका बस स्टैंड पर विधिवत पूजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव एवं पार्षद महेश यादव पार्षद पप्पू सिंह अहिरवार पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम यादव पार्षद प्रतिनिधि रामबाबू कुशवाह सहित नागरिक गण उपस्थित रहे।


रिपोर्टर