होली पर्व को ले शांति समिति की बैठक थाना परिसर में संपन्न
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 26, 2026
- 11 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर) - गुरुवार की दोपहर थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार और अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में शांतिपुर ढंग से होली के त्यौहार को मनाने के लिए शांति समिति की बैठक की गई जिसमें प्रखंड क्षेत्र के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्तियों तथा आम जनता ने हिस्सा लिया। बैठक में शांतिपुर ढंग से होली मनाने की अपील की गई तथा मादक पदार्थों के सेवन और शराब सेवन न करने की हिदायत दी गई। यदि ऐसा नशीला पदार्थ का सेवन कर व्यक्ति होली के त्यौहार को भंग करने की कोशिश करता है या पाया जाता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि इस तरह के सामाजिक परिवेश में कोई व्यक्ति हरकत करते नजर आता है और नशीले पदार्थ का सेवन करके लोग परेशान कर रहा है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन शांतिपूर्ण त्यौहार को मनाने के लिए हर संभव जनता की मदद करने के लिए तैयार है। निर्धारित समय से होलिका का दहन हो और पटाखे छोड़ते समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।


रिपोर्टर