दुर्गावती में 38 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी वाहन जप्त।

सावठ मोड के समीप NH 19 पर पुलिस ने किया बरामद

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट

दुर्गावती (कैमूर) - शुक्रवार की सुबह दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर सावठ मोड के समीप शुक्रवार की अहले सुबह दुर्गावती पुलिस एवं एंटी लीकर टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक  लग्जरी कार से 38 लीटर विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों में धनजी चौधरी सनरौली इस्माइलपुर थाना मोहनिया कैमूर एवं दूसरा मनु कुमार पिता अरविंद उपाध्याय अमरा तालाब बढ़ईयाबाग सासाराम के निवासी बताए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक कार में शराब की खेप बिहार में लाई जा रही है। सूचना मिलते हीं एंटी लिकर एवं टास्क फोर्स के प्रभारी एसआई रौशन कुमार एवं दुर्गावती थाना के एसआई विरेद्र राम अपने पुलिस बल के साथ NH 19 पर उक्त वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ हीं समय में एक मारुति कार उत्तर प्रदेश की ओर से बिहार सीमा में आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति गाड़ी लेकर भागने लगा। हालांकि पुलिस ने कुछ देर तक पीछा कर पकड़ा लिया। पुलिस ने जब कार की जांच की तो उसके अंदर से शराब की कुल मात्रा 38 लीटर विदेशी शराब  बरामद पाई गई। वहीं पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाने में प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट