52 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के निष्पादन के लिए ई-टेंडर जारी
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 27, 2026
- 416 views
राजगढ़ । सर्वसाधारण एवं आबकारी के फुटकर ठेकेदारों की जानकारी के लिये राज्य शासन/आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार निविदा प्रकाशित की गई है। राजगढ़ जिले में वर्ष 2026-27 में अर्थात 01 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिए जिले के कुल 33 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के समूहों में से फाईनल रेन्डमाईजेशन पश्चात कम्पोजिट मदिरा दुकानों के 11 समूहों में सम्मिलित 52 मदिरा दुकानों का ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन किया जाना है।
साथ ही ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि 02 मार्च 2026 को दोपहर 02:00 बजे तक रहेगी। ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि 02 मार्च, 2026 को दोपहर 02:05 बजे से, ई-टेण्डर कम ऑक्शन अन्तर्गत ऑक्शन प्रारम्भ एवं बंद होने की तिथि 02 मार्च, 2026 को दोपहर 03:30 बजे से सांयकाल 05:30 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनट के अन्तराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि), ई-टेण्डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 02 मार्च, 2026 को सायंकाल 06:00 बजे (जो भी बाद में हो) तथा जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निराकरण किये जाने की तिथि एवं समय ई-टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रहेगी।
अपरिहार्य परिस्थितियों में उपरोक्त कार्यक्रम की तिथियों में परिवर्तन एवं निष्पादन का आगामी कार्यक्रम निर्धारित करने का अधिकार आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश को होगा। इच्छूक आवेदको द्वारा ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन की प्रकिया शर्त एवं निर्बन्धन एनआईसी के पोर्टल (https//mptenders.gov.in) एवं मध्यप्रदेश आबकारी की वेबसाइट www.excise.mp.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) से निष्पादन हेतु कोई भी पात्र व्यक्ति/फार्म/एल.एल.पी/कंपनी/कन्सॉर्टियम भाग लेना चाहे, वे इस सम्बन्ध में उल्लेखित वर्णित प्रक्रिया, शर्तों एवं प्रतिबंधों के अंतर्गत सहभागिता कर सकते हैं। आबकारी आयुक्त के निर्देश पत्र की कंडिका 5.1 के अनुसार वर्ष 2026-27 के लिये जिला राजगढ़ की 52 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के 11 समूहों की जानकारी तथा उनका आरक्षित मूल्य, जमा की जाने वाली धरोहर राशि आदि की जानकारी, एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों की वर्तमान वित्तीय वर्ष के 09 माह की खपत, नियमों की जानकारी जिला आबकारी कार्यालय राजगढ़ से पूर्व उल्लेखित समयावधि में किसी भी दिन (अवकाश के दिन सहित) कार्यालय समय में प्राप्त की जा सकेगी।


रिपोर्टर