दो मोटरसाइकिल से 251 लीटर शराब बरामद एक धंधेवाज गिरफ्तार

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर)- होली के त्यौहार को देखते हुए दुर्गावती पुलिस शनिवार की रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान इटही गांव के पास से दो मोटरसाइकिल से 112 लीटर शराब बरामद की गई। वहीं एक धंधेवाज को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर ली है। गिरफ्तार धंधेवाज रामगढ़ थाना क्षेत्र के लबेदहा गांव निवासी शिवपूजन सिंह का पुत्र सोनू कुमार सिंह बताया जाता है। वहीं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़हरा गांव के पास से 139 लीटर शराब बरामद की है इस प्रकार कुल मिलाकर दुर्गावती पुलिस ने 251 लीटर शराब बरामद की है वही दो मोटरसाइकिल और एक धंधेवाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेवाज से पूछताछ करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट