विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने किए उत्कृष्ट प्रदर्शन


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डिहरी रोहतास।हरिओम कान्वेंट स्कूल न्यू एरिया डेहरी के परिसर में स्कूल के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी के मौके पर उत्कृष्ट मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया गया। जिसे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेहरी नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी प्रणव राय एवं अन्य अतिथियों ने काफी साराहा। वहीं बच्चों द्वारा उसकी मॉडल को अभिभावकों ने भी खूब सराहा। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इससे बच्चों में रचनात्मक कौशल का विकास होता है ।कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत स्कूल की प्रिंसिपल रेणु शर्मा ने किया। मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अनिल पाठक, जनता बालिका विद्यालय के रामेश्वर पांडे,राधा शांता कॉलेज तिलौथू के प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिंह ,सुबोध कुमार,संतोष कुमार, विद्यालय परिवार के सदस्य शिक्षक राकेश कुमार शर्मा सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व छात्र- छात्राएं तथा अभिभावक शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट