बेलाव थाना पुलिस ने 1.5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर एवं एक पियक्कड़ को किया गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 11, 2026
- 37 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- बेलावं थाने के पुलिस ने पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेलावं थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं, प्रभारी थाना अध्यक्ष परमहंस कुमार के कुशल नेतृत्व में दो अलग-अलग ठिकानों पर सघन छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार करीब 1.5 लीटर देसी महुआ शराब तथा शराब पीने के आरोप में चंद्रमा बिंद पिता स्वर्गीय नागो विंद ग्राम खरेंदा, गिरफ्तार किया गया अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। वही एक पियक्कड़ सोनू कुमार पिता चंद्रमा बिंद ग्राम खरेंदा थाना बेलावं को भी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत भभुआ भेज दिया गया है।


रिपोर्टर