नियंत्रण रखने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी


रोहतास।पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष शाखा, बिहार, पटना के पत्रांक- 1946/वि०शे०, दिनांक 10.03.2026 के आलोक में रोहतास जिला में गैस एजेंसियों, विक्रेताओं एवं पेट्रोल पंपों के आसपास सतत निगरानी रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए हैं। साथ ही जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने का भी निर्देश दिया गया है।

उक्त के आलोक में जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश प रोहतास जिला में आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना समाहरणालय परिसर, रोहतास में की गई है।

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06184-226093 एवं 06184-226072 है, जो अगले आदेश तक प्रतिदिन उस्बाह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक कार्यरत रहेगा।

जिला नियंत्रण कक्ष में कार्य संपादन हेतु कार्यपालक सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनमें राजू कुमार गुप्ता (कार्यपालक सहायक, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, करगहर) मोबाइल नंबर 8083253065 तथा सुधीर कुमार (कार्यपालक सहायक, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, सासाराम) मोबाइल नंबर 7004772362 शामिल हैं।

प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त शिकायतों की सूचना तत्काल संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भेजें तथा की गई कार्रवाई का संपूर्ण विवरण एक पंजी में नियमित रूप से संधारित करना सुनिश्चित करें।

जिला पदाधिकारी द्वारा लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा गैस या पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी और कालाबाजारी से संबंधित जानकारी मिलने पर जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट