तीन नामजद अभियुक्तों को बाउंड डाउन कराने हेतु न्यायालय भेजा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 14, 2026
- 26 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास ।जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में इंद्रपुरी थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 46/26 एवं 47/26 में कुल तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामलों में संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/170 के तहत बाउंड डाउन की कार्रवाई हेतु अनुमंडल दंडाधिकारी, डेहरी के न्यायालय में प्रतिवेदन भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति की स्थिति उत्पन्न न हो।
इंद्रपुरी थाना पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


रिपोर्टर