डीएम ने शहर के नाला का किया निरीक्षण , 15 दिनों के अंदर मरम्मती करने का दिया निर्देश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 17, 2026
- 18 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर --- जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी में शिवहर शहर के विभिन्न चौक चौराहों के नाला का निरीक्षण करते हुए नाला को 15 दिनों के अंदर मरम्मती करने का निर्देश दिया है।
जिला पदाधिकारी ने प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय सड़क, जीरो माइल तक सड़क के नाला का, पिपराही रोड नाला का निरीक्षण करते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं बुडको कंपनी के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार एवं बुडको कंपनी के एसडीओ जितेंद्र कुमार को निर्देशित किया है कि 15 दिनों के अंदर जिनके संबंधित नाला है उनको मरम्मती करें।
स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के बुडको कंपनी के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार, विभाग के ही एसडीओ जितेंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी सह- ओएसडी संदीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी , यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार सहित कई कार्यपालक अभियंता कनिय अभियंता, स्वच्छता पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने शिवहर स्टेट बैंक के सामने टूटे हुए नाला पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र मरम्मती करने का निर्देश दिया है। जबकि नाला निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए तीनों फेज का शीघ्र काम पूर्ण करने का निर्देश दिया है।


रिपोर्टर