पंकज सिंह उर्फ पप्पू ने लगाई हैट्रिक, तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 18, 2026
- 178 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):- प्रखंड के मसौढा पंचायत में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव कराया गया। देर शाम हुई मतगणना में पूर्व पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह उर्फ पप्पू ने शानदार जीत हासिल कर तीसरी बार हैट्रिक लगाई। पंकज सिंह को 385 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी माधुरी देवी को 152 और सुरेंद्र सिंह को 13 वोट प्राप्त हुए। 23 वोट अमान्य घोषित किए गए। इस जीत के साथ पंकज सिंह उर्फ पप्पू ने मसौढा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर एक बार फिर अपना परचम लहराया। ग्रामीणों में इस जीत को लेकर उत्साह का माहौल है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती ऋचा मिश्रा ने बताया कि मसौढा पंचायत का पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करा लिया गया। कुल 573 वोट पोल हुआ जिसमें पूर्व पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह उर्फ पप्पू को 385 माधुरी देवी को 152 और सुरेंद्र सिंह को 13 वोट प्राप्त हुए वहीं 23 वोट अमान्य घोषित किए गए। इस प्रकार पूर्व पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह उर्फ पप्पू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माधुरी देवी को 233 वोट से हराकर जीत दर्ज किया वहीं तीसरे उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह को मात्र 13 वोट प्राप्त हुए। जबकि 23 वोट अमान्य घोषित किया गया है। वही इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि जनता का अपार प्रेम आशीर्वाद की बदौलत तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बना हूं जनता की सेवा करना ही मेरा सबसे बड़ा धर्म है आगे जो भी होगा मैं जनता की लगातार सेवा करता रहूंगा।


रिपोर्टर