कैमूर में दर्दनाक हादसा ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, NH-19 जाम

रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:--  मोहनिया थाना क्षेत्र के सदासपुर के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद बेद, पिता राजेंद्र बेद, मोहनिया थाना क्षेत्र के सदासपुर गांव के निवासी के रूप में हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर मुआजे की मांग और चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है।


एसडीपीओ ने बताया कि डीसीएम ट्रक को जप्त कर  लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पहुंचे पड़ित परिवार को  आर्थिक मदद के लिए 20 हजार रुपये पीड़ित परिवार को प्रदान किया। मोहनिया एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। जिसको लेकर जो भी मुआजे की राशि होगी, सरकार के तरफ से पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट