सड़क हादसे में ट्रेलर सहचालक की मौत, चालक गंभीर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 20, 2026
- 34 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:- जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दिल्ली टू कोलकाता नेशनल हाईवे स्वास्तिक होटल के समीप सड़क हादसे में ट्रेलर सहचालक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शिव कुमार उर्फ सनी और घायल की पहचान राहुल वर्मा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के निवासी हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची एनएच विभाग की टीम और डायल 112 पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर भभुआ पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मोहनिया थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर में ट्रेलर सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


रिपोर्टर