आपूर्ति पदाधिकारी ने किया काव्या रेस्टोरेंट की जांच
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 20, 2026
- 5 views
अनुमंडल संवाददाता सुचित पांडेय कि रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर) :- प्रखंड अंतर्गत बेलांव और सवार बाजार में शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तेजस्वी आनंद ने विभिन्न होटलों और दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कब्या रेस्टोरेंट (बेलाव) समेत कई अन्य दुकानों और खान-पान के केंद्रों का निरीक्षण किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों को रोकना था। निरीक्षण के दौरान आपूर्ति पदाधिकारी ने दुकानदारों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए केवल कमर्शियल सिलेंडरों का ही उपयोग करें।घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करना कानूनन अपराध है और पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।अचानक हुई इस जांच पड़ताल से बेलाव और सवार बाजार के दुकानदारों के बीच काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रखंड प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि घरेलू गैस के दुरुपयोग पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।


रिपोर्टर